फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गाजीपुर में गुलदार ने महे को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पैजनिया। क्षेत्र के गांव गाजीपुर में गुलदार ने एक महे को निवाला बनाया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।
बुधवार सुबह किसान विक्रांत चौधरी अपने खेत से पशुओं का चारा लेने के लिए गए थे। उन्होंने देखा कि उनके खेत में एक महा मरा पड़ा है। उन्होंने आस-पास देखा तो गुलदार के पैरो के निशान भी लगे हुए थे। उन्होंने अन्य ग्रामीणों को भी यह निशान दिखाए। उनका खेत आबादी के निकट ही है। इससे पूरे गांव में डर का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार गुलदार पशुओं पर हमला कर चुका है। प्रशासन से कई बार लिखित में शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे सीसीटीवी में गुलदार आबादी में कई बार घूमता हुआ देखा गया है। इससे उन्हें इस बात कि आशंका है कि कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले गुलदार गांव में से एक कुत्ते को अपना निवाला बना चुका है। इस दौरान पवन कुमार, सोमेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, योगेश कुमार, विजपाल सिंह, निपेंद्र सिंह, महिपाल, अंकित कुमार, योगेंद्र कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें