फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंसकर्मी से पौने तीन लाख लूटे

Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद/छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फराबाद के समीप भोगपुर गांव में साप्ताहिक संग्रह करने आए फाइनेंस कर्मी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर पौने तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद के समीप के गांव भोगपुर गोकलपुर और मोहम्मदपुर कंधेला से भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड की बेहट शाखा के फाइनेंस कर्मी आशु राणा साप्ताहिक धन संग्रह करने आते हैं। बुधवार दोपहर लगभग एक बजे जब आशु राणा पुत्र लोकेश राणा साप्ताहिक संग्रह करके बेहट लौट रहे थे तो मुजफ्फराबाद-भोगपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाश आशु राणा से दो लाख चौहत्तर हजार रुपये, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट कर वापस भोगपुर की तरफ फरार हो गए। आशु राणा ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर इकट्ठा हो गए।
दिनदहाड़े लूट की सूचना पर फतेहपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार रावल ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित से बात की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन और सीओ सदर नीरज सिंह वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें