फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी योजनाओं की रैंकिंग में सुधार कर पहले स्थान पर लाए : डीएम

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक लेते डीएम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम अलिखेश सिंह ने कहा कि सभी योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाकर मंडल में प्रथम स्थान लाएं। विभागीय योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराकर उनके सुझावों से कार्ययोजना को गुणवत्ता पूर्ण बनाएं।
विज्ञापन

रविवार को विकास भवन में डीएम अखिलेश सिंह ने विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत, स्वास्थ्य, पशुपालन, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना शहरी, जल जीवन मिशन, सामाजिक योजनाएं, कायाकल्प योजना, जन शिकायतों का निस्तारण तथा सरकार द्वारा प्राथमिकता में चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य मण्डल स्तर पर जनपद की रैंकिंग प्रथम लाने के लिए सभी विभागों को निर्देश देना है।
डीएम ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद सभी सूचकांकों में प्रथम स्थान पर रहे यह सुनिश्चित करें। उन्होंने उन विभागों को सख्त निर्देश दिए जिनकी रैंकिंग मण्डल में पीछे थी। सहभागिता योजना, सिंचाई विभाग की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना की स्थिति के बारे में निर्देश दिये कि सोमवार तक समीक्षा कर रैंकिंग सुधारने के लिए प्रयास करें।सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि आईजीआरएस तथा अन्य पोर्टल पर संबंधित जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। बैठक में सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक आदि रहे।
विज्ञापन

-योजनाओं के बारे में पीपीटी तैयार करें
डीएम ने मेडिकल कॉलेज तथा निर्माणाधीन विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के बारे में पीपीटी तैयार करने के निर्देश दिए। जिन कार्यदायी संस्थाओं का जीएसटी काटा जाना है उसकी कटौती सुनिश्चित की जाए।
-हिंडन व उनकी सहायक नदियों को शुद्ध करें
डीएम ने कहा कि हिण्डन एवं उनकी सहायक नदियों को शुद्ध करें। पर्यटन के दृष्टिगत जनमानस के लिए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें