फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती का दिखा असर, बाजारों में कम रही भीड

विज्ञापन
सहारनुपर में लॉकडाउन के चलते घंटाघर स्थित दूध की डेरी पर सामाजिक दूरी से दूध लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन और पुलिस की सख्ती ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मंडी से लेकर शहर में निर्धारित दुकानों तक लोगों की भीड़ कम रही। मंडी में चिह्नित वार्डों के लिए थोक की दुकानों से निर्धारित दुकानदारों को आटा, दाल सहित अन्य सामग्री दी गई। सब्जी मंडी से आम लोगों के बजाए फुटकर विक्रेताओं को सब्जी फल आदि दी गई। इसके चलते मंडी से लेकर निर्धारित दुकानों पर लोगों की कम भीड़ रही। अधिकांश दुकानों पर लोगों ने लाइन लगाकर अनुशासित तरीके से सामान खरीदा। हालांकि कई स्थानों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे तो पुलिस ने उनको फटकार लगाते हुए कंट्रोल किया।
विज्ञापन

शुुक्रवार को पुलिस प्रशासन की कवायद ने रंग दिखाना शुरू किया। चिलकाना रोड स्थित मंडी से शहर के वार्डों के चिह्नित फुटकर दुकानदारों ने सामान खरीदा। सब्जी मंडी में सुबह 10 बजे तक किसान सब्जियां लाए और इसके बाद दो बजे तक फुटकर विक्रेताओं ने सब्जियों की खरीदारी की। आम आदमी को मंडी में अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके चलते मंडी में भीड़ कम रही। शहर में मोरगंज, शहीदगंज, भगत सिंह चौक पर भी फुटकर विक्रेताओं ने आवश्यक खरीदारी की। इसके लिए फुटकर विक्रेताओं को प्रशासन की ओर से जारी कार्ड दिखाना पड़ा। किशनपुरा स्थित दवा मार्केट में एक दुकान पर लगी भीड़ को पुलिस ने फटकारा और एक दूसरे से दूरी बनाने के निर्देश दिए।

सहारनुपर में लॉकडाउन के चलते दिल्ली रोड़ पर सब्जी खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनुपर में लॉकडाउन के चलते कोर्ट रोड़ पर सामाजिक दूरी से राशन लेती महिला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें