फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से किया प्रभु श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन

विज्ञापन
आवास विकास हरि मंदिर से गणेश प्रतिमा को विस र्जन के लिए ले जाते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री हरि मंदिर में चल रहे भगवान श्री गणेश उत्सव सोमवार को समापन किया गया। श्री गणपति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धाभाव से पूजन कराकर भगवान की मूर्ति का विसर्जन किया और जमकर अबीर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

सोमवार को आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में श्री गणपति सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन किया। इसके पश्चात चॉकलेट से निर्मित भगवान श्री गणेश का दूध में विसर्जन कर प्रसाद के रूप में बांटा गया। इसके बाद बड़ी मूर्ति को लेकर पदाधिकारी अबीर गुलाल उड़ाते हुए गंगोह मार्ग स्थित पूर्वी यमुना नहर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजन करने के पश्चात भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान प्रधान सुशांत कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, नितिन गुप्ता, सचिन शर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, अमित अरोड़ा, सुनील शर्मा, विपिन दुआ, रामेंद्र दुबे, अंकित, राकेश अग्रवाल, मंजु अरोड़ा, पारुल गुप्ता, वर्षा पराशर, वीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें