फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी की सूरत बिगाड़ रहे टेंपो और ई-रिक्शा के अवैध स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी की सड़कों की सूरत टेंपो और ई-रिक्शा के अवैध स्टैंड बिगाड़ रहे हैं। चालकों की मनमानी की वजह से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि, इनकी वजह से कई जगहों पर जाम लगता है।
विज्ञापन

दरअसल, महानगर में टेंपो और ई-रिक्शा की भरमार है। कोरोना काल से पूर्व इनके रूट भी निर्धारित किए गए थे, लेकिन उसके बाद व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में घंटाघर पर कोर्ट रोड की तरफ श्री हनुमान मंदिर के सामने चालकों ने अवैध स्टैंड बना रखा है। ऐसी ही स्थित देहरादून रोड पर बिजलीघर के सामने बनी हुई है। इसी तरह रेलवे रोड और नेहरू मार्केट की तरफ सड़क पर ई-रिक्शा और टेंपो को बेतरतीब रूप से खड़े किए जाते हैं।
ऐसे ही हालात देहरादून चौक, कल्पना तिराहा, हसनपुर चौक, दीवानी कचहरी तिराहा, विश्वकर्मा तिराहे पर भी बने हुए हैं। चालकों की मनमानी की वजह से देहरादून रोड, अंबाला रोड, जिला अस्पताल पुल पर आए दिन जाम लगता है, जिसकी वजह से नागरिकों और स्कूली बच्चों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं, यातायात पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है, जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- रूट निर्धारित हों तो मिले राहत
यातायात पुलिस ने दोबारा ई-रिक्शा और टेंपो के रूट निर्धारित करने का प्लान छह माह पूर्व तैयार किया था, लेकिन जिले लागू नहीं किया गया। इसी वजह से किसी रूट पर बड़ी संख्या में टेंपो और ई-रिक्शा दौड़ रही हैं तो किसी रूट पर इनकी संख्या कम हैं।
- वर्जन : मनमानी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द इनके रूट भी निर्धारित किए जाएंगे। नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो और जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें