फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की अपील को नजरअंदाज कर किसानों ने किया दिल्ली कूच

विज्ञापन
नागल से दिल्ली कूच करते भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच करने से पहले पुलिस अधिकारियों ने भाकियू नेताओं को समझाने और यहीं रोकने की कोशिश तो बहुत की, लेकिन कार्यकर्ता माने नहीं। बृहस्पतिवार सुबह नागल और रामपुर मनिहारान क्षेत्र से भाकियू कार्यकर्ता किसानों के साथ दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को खाप पंचायतों ने भी समर्थन दिया है, जिसके चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच का पहले से ही एलान कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन को भी इसकी जानकारी मिल चुकी थी, जिस कारण बुधवार रात में ही भाकियू नेताओं से पुलिस अधिकारियों ने उनके घरों पर पहुंचकर मुलाकात की और समझाकर दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश की।
उधर, बृहस्पतिवार सुबह भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार के नेतृत्व में नागल से किसानों का जत्था रवाना हुआ, इस दौरान उन्होेंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए काले कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में खापों द्वारा समर्थन की घोषणा से आंदोलन को मजबूती मिलेगी। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए तो देशभर में किसानों का उग्र आंदोलन होगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश तोमर, मनीष आमकी, अमित मुखिया, बलबीर सिंह, गुड्डू, मनोज आमकी, पोटन चौधरी, विनोद खन्ना, कपिल मुखिया व अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, रामपुर मनिहारान में एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ अरविंद पुंडीर, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बुधवार देर रात भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह के निवास पर पहुंचकर वार्ता की। उन्हें समझाया कि दिल्ली न पहुंचें। बृहस्पतिवार सुबह चौ. जगपाल किसानों संग दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई में वह किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटने वाले हैं।
घलौली चेकपोस्ट पर पहुंचे डीएम और एसएसपी
सहारनपुर। किसानों के दिल्ली कूच करने के एलान के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा। जिले के बॉर्डर वाले चेकपोस्ट पर पुलिस अलर्ट रही तो, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी मुजफ्फरनगर हाईवे पर घलौली चेकपोस्ट पर पहुंचे। हालांकि किसान इससे पहले ही अपने वाहनों से दिल्ली की तरफ निकल चुके थे।

रामपुर मनिहारान से दिल्ली के लिए रवाना होते चौ जगपाल सिंह और अन्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें