फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ओएमआर शीट में त्रुटि होने पर परीक्षार्थी ले सकेंगे दूसरी शीट

Sat, 04 Feb 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 20 नंबर के सवालों के जवाब ओएमआर शीट के माध्यम से देने होंगे। ओएमआर शीट को भरने में की गई त्रुटि पर पूरे 20 नंबर कटने तय हैं। परीक्षार्थियों को नुकसान ना हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ओएमआर शीट में त्रुटि होने पर नारंगी रंग की अतिरिक्त ओएमआर शीट जारी करने का निर्णय लिया है, जिससे परीक्षार्थी को दोबारा मौका मिल सके।
विज्ञापन

दसवीं की परीक्षाएं सामान्य उत्तर पुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट आधारित होगी। परीक्षा में ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया कक्षा नौ तथा हाईस्कूल की अर्द्ध वार्षिक तथा प्री-बोर्ड परीक्षा से अलग बताई जा रही है। यदि विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट में अनुक्रमांक, नाम, विषय और अन्य ब्योरा भरने में यदि लापरवाही की तो पूरे 20 नंबर का नुकसान हो सकता है। क्योंकि त्रुटिपूर्ण भरी गई ओएमआर शीट को कंप्यूटर स्कैनर पढ़ नहीं सकेगा, जिससे उसको मूल्यांकन से बाहर कर दिया जाएगा।
अब 25 जनवरी को परिषद सचिव की ओर से एक आदेश सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के लिए जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यदि ओएमआर शीट त्रुटिपूर्ण भरी जाती है तो उसमें कांट छांट या व्हाटनर का इस्तेमाल ना करें, बल्कि कक्ष निरीक्षक से नारंगी रंग की अतिरिक्त ओएमआर शीट की मांग करें। इसके बाद शीट मिलने पर उसमें सभी ब्योरा ठीक से भरकर उसमें सवालों के जवाब टिक लगाकर दें। इससे परीक्षार्थी 20 नंबर कटने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ऐसी व्यवस्था की गई है तो उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें