फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सरसावा पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण बदला तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग से बदल कर अन्य वर्ग के लिए आरक्षित होने की अफवाहों पर पिछड़े वर्ग के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन द्वारा नगर निकाय आरक्षण नीति के तहत सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष का पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है जिसको लेकर पिछड़े वर्ग के लोग विभिन्न पार्टियों से टिकट पाने की कतार में लगे हैं, परंतु इसी बीच नगर में चर्चा चल रही है कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़े अनुसूचित वर्ग के एक नेता प्रदेश सरकार में मंत्री के सहारे सरसावा पालिकाध्यक्ष सीट का आरक्षण बदलवाने के लिए लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं जिसे लेकर पिछड़े वर्ग के लोगों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है।
पूर्व सभासद राजकुमार सैनी, कश्यप समाज के प्रधान सतीश कश्यप, भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, विश्वकर्मा समाज के अशोक धीमान, गुर्जर बिरादरी के देवेंद्र चौधरी तथा जाट समाज के अजय चौधरी ने कहा कि आरक्षण नीति शासन द्वारा लागू की गई है। यदि कोई वर्ग अथवा भाजपा नेता दबाव बनाकर आरक्षण नीति में हस्तक्षेप कर आरक्षण नीति को बदलवाने का प्रयास करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा तथा विरोध स्वरूप चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें