फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निकाय चुनाव में अनारक्षित सीटों पर ब्राहमणों की अनदेखी नहीं होगी बरदाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। परशुराम दल की बैठक में प्रदेश में नगर निकायों के प्रस्तावित चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा टिकट वितरण में अनारक्षित सीटों पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी को बरदाश्त न किए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने ब्राह्मण समाज पर बढ़ रहे उत्पीड़न का विरोध जताने की आवश्यकता बताई। परशुराम दल के मुख्य सरक्षक नरेंद्र शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री अरविंद शांडिल्य ने कहा कि यदि नगर निकायों की अनारक्षित सीटों पर राजनीतिक दलों द्वारा ब्राह्मण समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता तो संगठन अपने स्तर से प्रत्याशियों को समर्थन करेगा। परशुराम दल के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन के उपरांत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नीरज पाराशर को जिला महामंत्री, संदीप शर्मा को नगर सहारनपुर प्रभारी, अमित पंडित को नगर संयोजक, दिनेश शर्मा को सरसावा व नकुड़ ब्लॉक प्रभारी, अरविन्द शांडिल्य को साढौली व मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रभारी, मुकेश शर्मा को पुंवारका व बलिया खेड़ी, राजेश पंडित व अजय शर्मा को नागल व देवबंद ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक को प्रवेश शर्मा, सुधीर कपिल, उमेश कौशिक, अशोक शर्मा, सुशील शर्मा, राजकुमार, अनुपम शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें