फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संगठन मजबूत होगा तो कोई नहीं कर सकेगा किसानों का उत्पीड़न

Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गागलहेड़ी में एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिक
विज्ञापन
गागलहेड़ी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि संगठन को मजबूत करें। संगठन मजबूत होगा तो कोई भी किसानों का उत्पीड़न करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहीं भी शोषण होने पर आंदोलन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की सीख दी।
विज्ञापन

चौरादेव गांव में भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी गौरव यादव की शादी में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि आज सरकार और प्रशासन अपनी मनमर्जी करते रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसान न झुकेगा और न ही सहेगा। किसान हमेशा से अपने उसूलों पर चलता आया है। किसान शांत रहकर अपना और देश का पेट भरता है।
इस शांति को उसकी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि आज सरकार और प्रशासन की नीतियों के कारण अन्नदाता का हर ओर उत्पीड़न हो रहा है।
किसानों की फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। उर्वरकों के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। हर महीने खाद के दामों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। राकेश टिकैत ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी आवाज को बुलंद रखें। उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के किसानों के पेड़ चोरी होने की जानकारी दी तो राकेश टिकैत ने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन की रणनीति बनाएं। किसान के पेड़ों को चोरी से काट कर कोई भी हजम नहीं कर सकेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, तहसील अध्यक्ष नरेश कुमार, नरेंद्र यादव, बाबा अशोक, अनूप सिंह, राजबीर, फूल कुमार, सतबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें