फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी स्कूल में उपस्थिति बढ़ी तो कहीं पहुंचे गिनती के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी स्कूल में उपस्थिति बढ़ी तो कहीं पहुंचे गिनती के छात्र
विज्ञापन

सहारनपुर। कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं का मंगलवार से पूर्ण रूप से संचालन शुरू कर दिया गया। ज्यादातर विद्यालयों में गिनीचुनी संख्या ही में विद्यार्थी पहुंचे, जबकि कई विद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 की कक्षाओं का संचालन कई माह से चल रहा है। मगर आगामी दिनों में बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं होने के चलते शासन ने उक्त कक्षाओं का संचालन मंगलवार नौ फरवरी से पूर्ण रूप से करने के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को जेवी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक रही। बनारसी दास इंटर कॉलेज में भी उपस्थिति 55 फीसदी से अधिक बताई गई। जबकि बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में बीते दिनों की तरह कम ही संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। मंगलवार को यहां 135 विद्यार्थी आए थे। एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड में मंगलवार को करीब 15 फीसदी विद्यार्थी उपस्थित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के उपायों के साथ कक्षाओं का संचालन पूर्ण रूप से कर दिया गया है। विद्यार्थियों की उपस्थिति धीरे-धीरे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें