श्री बालाजी धाम में होली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में श्री राधा-कृष्ण के स्वरूप में नृत्?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में होली के उपलक्ष्य में पांच संगीतमय श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में किए गए पाठ में भक्तों ने बालाजी महाराज के चरणों में मनोकामना पूर्ति हेतु अर्जी लगाई। इसके साथ ही बालाजी महाराज से समस्त विश्व के कल्याण व वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत भजन भाव में मैं तो खेलूंगा होली बाबा के संग और रंग रंगीली फाल्गुन आया, खुशियों का त्योहार गीतों के साथ फूलों की होली खेली गई। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष होली का त्योहार सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए ही मनाएं।