फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आई लव मोहम्मद' विवाद: बरेली जाने की घोषणा पर सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद, आवास पर भारी पुलिस-फोर्स तैनात

Thu, 02 Oct 2025 10:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

MP Chandrashekhar News: नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को बरेली जाने की घोषणा पर पुलिस ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। सांसद ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि वे बरेली जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।

 

विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर के आवास पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गुरुवार सुबह उनके छुटमलपुर स्थित आवास पर डिटेन कर लिया। दरअसल, सांसद ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था कि वह बरेली जाकर वहां की घटनाओं का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। उनके इस एलान के बाद से ही प्रशासन अलर्ट हो गया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बुग्गी-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी घायल; चार साल पहले बड़े भाई की भी हादसे में गई थी जान

बुधवार रात करीब 12 बजे चंद्रशेखर पुरकाजी से अपने छुटमलपुर स्थित आवास पहुंचे थे। इसके तुरंत बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और उनके आवास पर तैनात हो गया। सुबह होते-होते जिले के सात थानों की पुलिस छुटमलपुर पहुंच गई और हरिजन कॉलोनी स्थित उनके आवास जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर निगरानी शुरू कर दी गई। 

विज्ञापन

सीओ मुनीष चंद्र और सीओ एलआईयू खुद घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे हालात पर नजर रखे रहे। भारी पुलिस तैनाती के बीच सांसद अपने आवास के भीतर ही रहे और दिनभर किसी से मुलाकात नहीं की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की कोशिश है कि सांसद चंद्रशेखर किसी भी तरह से बरेली न पहुंच पाएं और वहां तनाव की स्थिति न बने। यही कारण है कि एहतियातन उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें