सांसद मसूद ने अपील की कि मौलानाओं को आगे आकर ऐसी स्थितियों को रोकने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लखनऊ में लगे आई लव बुलडोजर वाले पोस्टरों पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस तरह का खेल क्यों खेला जा रहा है, क्या यह 2027 के चुनाव की पटकथा लिखने की शुरुआत है?
इमरान मसूद ने कहा कि इस खेल के पीछे जो लोग हैं उन्हें पहचानना होगा, क्योंकि इस तरह नफरत का माहौल फैलाना देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई करती है, यह कोई नई बात नहीं है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन चीजों से दूर रहें जिनसे नफरत फैलती है।