फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ियाें में आग, एक दर्जन मवेशी मरे

Sun, 17 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ में गांव नसरूल्लागढ़ में तीन मजदूरों की झोपड़ी में आग लगने से करीब दो दर्जन मवेशी झुलस गये, जिनमें से एक दर्जन की मौत हो गई। आग से लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन


गांव नसरूल्लागढ़ निवासी गफ्फार, सिंदर व जब्बार उर्फ बंदा गांव में मेहनत मजदूरी करते हैं। इनकी झोपड़ी है7 शनिवार की सुबह उक्त तीनों परिवार सहित गेहूं की कटाई करने गये थे।

बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे इनकी झोंपड़ियों में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को आग की सूचना दी तथा आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार फैलती गई। करीब डेढ़ घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक झोपड़ियों में बंधे करीब दो दर्जन मवेशी झुलस चुके थे।
विज्ञापन


आग से जब्बार की पांच बकरियां, एक भैंस, एक कटिया व एक बछिया तथा गफ्फार की एक गाय व एक बकरी की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक मवेशियों की झुलस जाने से गंभीर हालत है।

इसके अलावा घर में रखा करीब एक लाख से अधिक का अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। तीनों पीड़ित परिवारों ने आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होना बताते हुए मुआवजे की मांग की है। सूचना पर हल्का लेखपाल व पशु चिकित्सक ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है। आग के कारण का अभी कुछ पता नही चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें