सहारनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को सड़क सुरक्षा के प्रति मानव शृंखला बनाई जाएगी। बेहट अड्डे से घंटाघर होते हुए चुनहेटी फाटक तक इस मानव शृंखला में शामिल लोग सड़क सुरक्षा की शपथ लेंगे। इसके लिए जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बनने वाली मानव शृंखला के लिए नोडल, सहायक नोडल को नियुक्त कर दिया है। जिला स्तर पर प्रभारी (नोडल) एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सहायक नोडल अधिकारी आरटीओ, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए और यात्रीकर अधिकारी, तहसील स्तर पर सभी एसडीएम नोडल अधिकारी रहेंगे। एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि मानव शृंखला बेहट अड्डे से चुनहेटी फाटक तक बनेगी। इसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को आगे आना चाहिए, ताकि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।
नीतू।फाइल फोटो