फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से गिरा एचटी लाइन का खंभा, नौ गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
संसारपुर में पोल को सड़क से हटाते बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
सड़क पर खंभा गिरने से एक घंटा तक बाधित रहा फतेहपुर कलसिया मार्ग
विज्ञापन

फोटो समाचार

छुटमलपुर/मुजफ्फराबाद। फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर दोपहर में संसारपुर गांव में पुल के पास डंपर की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर सड़क पर जा गिरा। इसके चलते जहां सड़क पर करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा, वहीं इस बिजली लाइन से जुड़े नौ गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजलीकर्मियों ने मौके पर पहुंच खंभा हटाया जिसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान आसपास कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। दुर्घटना के बाद चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। खंभा बिजली के तारों सहित सड़क पर गिरने से फतेहपुर कलसिया मार्ग बाधित हो गया। इसके चलते पुल के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद लाइन और खंभे को सड़क से हटाया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरु हो सका। उधर, बिजली लाइन और खंभे के टूटने के बाद विद्युत उप केंद्र संसारपुर से जुडे़ बरौली, जलालिया, पठलोकर, सुनहेटी, डाडवा, मेघनमजरा और आलमपुर सहित नौ गांवोंं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। नए खंभे की व्यवस्था कर बिजली लाइन ठीक करते हुए जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें