फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचें : सीएमओ

Sat, 20 Jun 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाल रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की मासिक बैठक दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि जिले में 14 वर्ष आयु की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। कुछ लोग टीके को लेकर भ्रामक अफवाहें फैला रहे हैं, ऐसे में चिकित्सक समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह जनता को सही जानकारी देकर भ्रम दूर करे। एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। डॉ. महेश गोयल ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सही उम्र में लगवाना बेहद जरूरी है। यदि संक्रमण होने के बाद टीका लगाया जाता है तो उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में लगभग 90 प्रतिशत तक प्रभावी साबित होती है।
डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) अध्यक्ष डॉ. रविकांत निरंकारी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में सभी निजी चिकित्सक सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर सहारनपुर ऑब्स एवं गायनी सोसायटी अध्यक्ष डॉ. पूनम त्यागी, डॉ. भारती कालरा, डॉ. दीपा अनेजा, डॉ. नूतन उपाध्याय, डॉ. तुहिना, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. सुरेखा मीणा, डॉ. अल्पना तिवारी, डॉ. आरएस पंवार, डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ. संजय यादव, डॉ. विकास तोमर, डॉ. मनदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें