मंगल नगर स्थित मॉ दुर्गा मंदिर में अचानक हिलते घंटो को देखने के लिये पहुंचे श्रद्घालु
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंगलनगर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में उस समय श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई, जब मंदिर में लगे दो घंटे खुद ही हिलते रहे। पुजारी ने कहा कि मंदिर में अभी तक ऐसा नहीं हुआ, जबकि मंदिर के अन्य घंटे नहीं हिल रहे थे।
बुधवार को मंगलनगर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में शाम को आरती की तैयारी चल रही थी। ऐसी दौरान वहां मौजूद श्रद्धालु महिला रीता ने नजर मंदिर में लगे घंटों पर पड़ी। उन्हें मंदिर में लगे दो बड़े घंटे खुद ही हिलते नजर आए। उनकी नजर अन्य घंटों पर पड़ी तो वह नहीं हिल रहे थे। ऐसा देख पहले तो श्रद्धालुओं ने भूकंप समझा, लेकिन जब दो घंटे से ज्यादा हो गए तो वह इसे चमत्कार समझने लगे। मंदिर पुजारी विवेकानंद शास्त्री ने बताया कि मंदिर में घंटे अचानक खुद से हिलता नहीं देखा गया।