फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: होजरी उद्यमी अब करने लगे हैं रेडीमेड गारमेंट्स की ओर रुख

Wed, 09 Apr 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ा तैयार करते कारीगर
विज्ञापन
सहारनपुर। होजरी उद्यमी धीरे-धीरे रेडिमेड गारमेंट में भी शिफ्ट हो रहे हैं। रेडिमेड गारमेंट की बढ़ती डिमांड को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। पिछले दो साल में करीब 60 फीसदी होजरी उद्यमियों ने रेडीमेड गारमेंट का काम भी शुरू किया है।
विज्ञापन

जनपद में बड़े स्तर पर होजरी का कारोबार है। यहां पर होजरी की करीब 550 पंजीकृत इकाइयां हैं। इसके अलावा भी बड़े स्तर पर छोटी, बड़ी इकाइयां चल रही हैं। इनकी संख्या भी 200 से अधिक है।
जनपद की लगभग 700 इकाइयों का कारोबार करीब एक हजार करोड़ रुपये का है। इस उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 70 से 80 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके चलते ही उद्यमी होजरी उद्योग को एक जनपद-एक उत्पाद में शामिल करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। पिछले दो वर्षों में होजरी उद्यमियों का रुझान धीरे-धीरे रेडीमेड गारमेंट की ओर भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें