सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सम्मानित
गंगोह। सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल के छात्र विनय गर्ग, गौतम कथौरिया तथा वासु जिंदल द्वारा नवम्बर 2020 में आयोजित सी.ए फाउंडेशन परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इन छात्रों को स्कूल प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने तीनों छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि सीए फाउंडेशन में गौतम ने 296, विनय ने 250 व वासु ने 210 अंक प्राप्त किए। कुल उत्तीर्ण छात्र 33 प्रतिशत रहे। इन तीनों छात्रों ने वर्ष 2020 में कक्षा 12 के बोर्ड परिणाम में भी अपनी प्रतिभा सिद्ध की थी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, प्रबंधक आदेश गर्ग आदि मौजूद रहे।