फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हनीट्रैप में फंसाकर हड़पी जमीन! युवती समेत चार गिरफ्तार, वीडियो वायरल की धमकी देकर मांगे थे 10 लाख

Sat, 26 Jul 2025 09:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में फतेहपुर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक को प्रेमजाल में फंसाकर उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये या जमीन की मांग की। जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कराया गया था।

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में फतेहपुर पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति से जमीन का फर्जी बैनामा कराया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ऐंठने की साजिश रची थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.48 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल और एक बैग बरामद किया है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस लाइन में एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि थाना फतेहपुर के गांव दतौली मुगल के रहने वाले आरिफ खान ने हनीट्रैप में फंसाकर जमीन का एग्रीमेंट कराने का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि शहजाद, कादिर, हसीन, सावेद और अरशद ने एक युवती के माध्यम से हनीट्रैप में फंसा लिया। उसका वीडियो भी बनाया।
 

इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करते रहे। 10 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन रकम नहीं होने के कारण एक बीघा जमीन बेचने के लिए राजी हो गया। बदनामी से बचने के लिए जमीन का एग्रीमेंट कर दिया। हालांकि, 12 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गांव के ही शहजाद, अरशद, उसके भाई सावेद और सड़क निवासी स्वाति को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

ऐसे रची हनीट्रैप की साजिश
एएसपी मनोज कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित आरिफ खान को आरोपियों ने पहले स्वाति को उसके नजदीक भेजा। 25 दिसंबर 2024 को आरिफ ने स्वाति को अपने खेत टपरी में बुलाया। वहां दोनों के मिलने के दौरान आरोपी कादिर ने चोरी-छिपे वीडियो और फोटो बना लिए। इसके बाद गिरोह ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की मांग की।

17 जनवरी 2025 को चारों आरोपी आरिफ को लेकर चुपचाप कचहरी पहुंचे और एक बीघा जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करा लिया। एग्रीमेंट में 10 लाख की पेशगी दिखाई गई, जिसमें 2.50 लाख नगद और 7.50 लाख रुपये के दो चेक दिखाए गए। 7.50 लाख रुपये का चेक वापस ले लिया था और उसमें से बची रकम स्वाति को देने आए थे। कादिर व हसीन अभी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें