सहारनपुर के गंगोह थानाक्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की अचानक मौत हो गई। बताया कि वह यातायात ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। होमगार्ड को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गंगोह थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी राजकुमार (45) होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के सदर तिराहे पर चल रही थी। सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतूरा के अनुसार राजकुमार फिलहाल यातायात में ड्यूटी कर रहे थे।