फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी 45 वर्षीय राजकुमार होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के सदर तिराहे पर चल रही है। सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा के अनुसार राजकुमार फिलहाल यातायात में ड्यूटी कर रहे थे। सोमवार सुबह वह आठ बजे ड्यूटी पर पहुंच गए थे। अचानक से राजकुमार को चक्कर आए और वह सड़क पर गिर गए। वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पता लगने पर परिजनों कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें