फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी...

विज्ञापन
गांधी पार्क रामलीला में लक्ष्मण मुर्छा की लीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी, मुरुछा भई सक्ति के लागे, तब चलि गयउ निकट भय त्यागे। महानगर की रामलीलाओं में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध की लीला दिखाई गई। मेघनाद का बाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। उनको मूर्छित देखकर प्रभु श्रीराम के विलाप से दर्शक भी भावुक हो गए। हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने का दृृश्य आकर्षक रहा।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान प्रधान जसबीर मोघा, बब्बर जंग गुरुंग, अशोक छाबड़ा, सुरेंद्र मोघा, अनिरुद्ध गुरुंग, मो. फारूख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान में भी लक्ष्मण मूर्छा की लीला दिखाई गई। इस दौरान अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सर्वजीत सिंह धीर, प्रबंधक पुनीत सिंह धीर, संयोजक वरुण शर्मा, मनीष शर्मा, राजकुमार चौधरी, विनय संवई मौजूद रहे। राधा कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में भी लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र कुमार, सरदार गुरदीप सिंह बावा, विक्रांत सैनी, लवनीश पूरी, गगन भाटिया, विपिन सलूजा मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में भी लक्ष्मण मूर्छा की लीला दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावण-अंगद संवाद लीला का मंचन
प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित लीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा. नवीन सिंघल, महापौर संजीव वालिया, पार्षद आशुतोष सहगल, मानसिंह जैन ने किया। तत्पश्चात रावण-अंगद संवाद लीला देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमित सिंघल, सचिन गोयल, राजा जैन, विभोर जिंदल मौजूद रहे। उतर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन एलईडी स्क्रीन पर किया गया। इस मौके पर चेयरमैन संजीव शर्मा, रवि जुनेजा, पंकज बजाज, अमित यादव, हन्नी वर्मा, सन्नी शर्मा उपस्थित रहे।

गांधी पार्क रामलीला में लक्ष्मण मुर्छा की लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

रेलवे मालगोदाम रामलीला में हनुमानजी व रामजी संवाद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें