फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फूलों और गुलाल से खेली होली, होली गीत पर जमकर झूमे लोग

विज्ञापन
बापूजी नगर ​स्थित किड्स हेवन स्कूल में होली खेलते बच्चे
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में विभिन्न स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही। फूलों से लेकर गुलाल अबीर की मस्ती में लोग सराबोर है। होली के गीतों पर लोग देर रात तक झूमें।
विज्ञापन

खलासी लाईन की भीमसेन वाली गली में सामाजिक समरसता मंच प्रमुख पूनम बगासी ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। यशपाल सोलंकी, मनीष बिश्नोई, प्रिया रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

संघ कार्यालय पर होली उत्सव मनाया गया। जिसमें संघ संचालक राकेश वीर, अरविंद, अतुल, अशोक, रमेश, देवेंद्र, कविंद्र आदि मौजूद रहे। पंजाबी वेलफेयर संगठन द्वारा एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली पर्व मनाया गया। इस दौरान महामंत्री संजय खन्ना, राकेश खन्ना, नीरज अरोड़ा, दीपक अरोडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राधा विहार स्थित खाटू श्याम मंदिर में दीदी राधिका ने कहा कि खाटू नरेश की होली जीवन के संकट हरती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में भक्तों ने फूलों से होली खेली। इस अवसर पर मेहर चंद, राजेंद्र धीमान, अश्विनी कांबोज, सागर गुप्ता, अनिल नारंग आदि मौजूद रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा होली मिलन एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रमन गुप्ता, हरीश गर्ग, विकास अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, सुशील गुप्ता, निकुंज बंसल आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन द्वारा होली महोत्सव व युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान बृजमोहन सिंघल, डॉ. पीडी गर्ग, प्रमोद बंसल, नेहा बंसल, पार्षद ज्योति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



सीपीएस पब्लिक स्कूल एवं अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज में छात्रों और अध्यापकों ने होली पर्व धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य अश्वनी सैनी व सीमा सैनी ने छात्रों को होली पर्व की महत्ता बताई।

किड्स हेवन स्कूल बापूजी नगर में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हर्ष सिंघल ने सभी होली का महत्व बताया। इस दौरान शिक्षक टीना, रजनी, इशिका, विनिता, रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बापूजी नगर स्थित किड्स हेवन स्कूल में होली खेलते बच्चे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें