फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव में कॉलेजों में मची होली की धूम

विज्ञापन
बड़गांव में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव। रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। चौ. आसाराम त्यागी महाविद्यालय जड़ौदा पांडा और गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में होली पर्व पर रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जड़ौदा पांडा में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय चेयरमैन वत्सराज त्यागी व प्राचार्य डा अनुज त्यागी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगोत्सव कार्यक्रम में बीए तथा बीएससी की छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें विश्व योग दिवस, पर्यावरण बचाओ, नारी शक्ति तथा कोरोना से बचाव के लिए रंगोली बनाई। निर्णायक मंडल ने विश्व योग दिवस की रंगोली को प्रथम स्थान दिया। इस रंगोली को बनाने में छात्रा सानिया, साइया, शालू, शिवानी, फराना, कोमल, प्राची, अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पर्यावरण बचाओ रंगोली बनाने वाली छात्रा नरगिस त्यागी, सलमा, शिवा, विशु, नेहा आदि रही। बुरा ना मानो होली है में अनुष्का शर्मा ने कई सितारों की मिमिक्री कर दर्शकों खूब गुदगुदाया। कालेज चेयरमैन वत्सराज स्वाधीन, देशबंधु त्यागी, आकाश वर्मा, प्रशांत, शादाब, अभिनव, रोहित राणा रहे।
रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय के बीपीएड संकाय में स्टाफ व छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डॉ. जयकुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भेदभाव मिटाने वाला भी है।
विज्ञापन

31 मार्च को खुलेंगे बैंक
सरसावा। पंजाब नेशनल बैंक सरसावा के शाखा प्रबंधक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को होली की छुट्टी के उपरांत 30 मार्च मंगलवार तथा 31 मार्च बुधवार को बैंक खुलेंगे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रहे 31 मार्च के बैंक बंद का मेसेज पूरी तरह तथ्यहीन तथा भ्रामक है। शाखा प्रबंधक ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल को बैंक की क्लोजिंग होगी जिस कारण लेन-देन बंद रहेगा तथा 2 अप्रैल को ईसाई समुदाय का त्यौहार गुड फ्राइडे होगा जो पूर्व से ही सरकारी अवकाश घोषित है और उसके पश्चात 4 अप्रैल को पुन: बैंक खुलेगा।

रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय में होली खेलते छात्र व स्टाफ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें