फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, एक बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बेहट(सहारनपुर)। थाना पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसका साथी भागने में कामयाब रहा। आरोपी पर गोकशी और हत्या के प्रयास सहित हरियाणा व सहारनपुर में कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि शुक्रवार की रात कोतवाली बेहट पुलिस दाऊदपुरा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी ग्राम बाबैल की तरफ से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने दोनाें को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी और भागने में लगे। कुछ ही दूरी पर आरोपियों की बाइक फिसलकर गिर गई। खुदा को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फिर गोली लाई।
विज्ञापन

आत्मसुरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी की पहचान अब्दुल सत्तार उर्फ काना पुत्र जिन्दा हसन निवासी लखनौती थाना गंगोह व हाल निवासी मोहल्ला सड़क पार कस्बा बेहट के रूप में हुई है। इसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। आरोपी कोतवाली बेहट का हिस्ट्रीशीटर है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-
हरियाणा और सहारनपुर में दर्ज हैं 18 केस
एसएसपी ने बताया कि आरोपी थाना इन्द्री जिला करनाल हरियाणा से पशु चोरी व हत्या के प्रयास के में वांछित था। आरोपी पर सहारनपुर व हरियाणा में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें