फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मांस को लेकर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
थाना जनकपुरी पर हंगामा करते हिन्दु संगठनो के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून रोड पर कार में मवेशी का मांस ले जाने को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात काफी देर तक थाना जनकपुरी पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि नील गाय का शिकार करने के बाद मांस कार में ले जाया जा रहा था। उन्होंने रिमाउंट डिपो के गेट के पास शक होने पर कार के साथ ही चार लोगों को पकड़ा और उनकी पिटाई भी की। बाद में कार सहित चार लोगों को लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाने पर हंगामा कर रहे बजरंग दल के महानगर संयोजक सागर भारद्वाज, कपिल मोहड़ा सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्हें काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि रिमाउंट डिपो के आसपास नील गायों का शिकार किया जा रहा है। वे काफी दिन से रेकी करवा रहे थे। एक सूचना पर बुधवार रात करीब आठ बजे उन्होंने रिमाउंट डिपो गेट के पास कार को देखा, जिसमें कुछ युवक बैठे थे। संदेह होने पर चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की जमकर पिटाई की। इसी बीच, सूचना मिलने पर जनकपुरी थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस कार और चारों आरोपियों को थाने लेकर आई। यहां कार में मवेशी का मांस मिला। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चारों आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जनकपुरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गंभीर है मामला, होनी चाहिए जांच
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रिमाउंट डिपो से कार आई थी, कार्यकर्ता गेट के पास ही निगरानी कर रहे थे। सवाल है कि उक्त कार रिमाउंट डिपो में कैसे गई और कार में मांस कहां से आया। उधर, रिमाउंट डिपो के अधिकारी मामले में अनभिज्ञता जता रहे हैं और जांच कराने की बात कह रहे हैं।

थाना जनकपुरी पर हंगामा करते हिन्दु संगठनो के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें