फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तांडव के विरोध में प्रदर्शन, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Wed, 20 Jan 2021 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हकीकत नगर स्थित मैदान में वेब सीरीज तांडव के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं के बारे में अमर्यादित और अपमानित भाव प्रदर्शित किए गए हैं। उन्होंने सीरीज के निर्माता का पुतला जलाकर रोष जताया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि देश में कुछ फिल्म निर्माता पब्लिसिटी पाने और निजी स्वार्थ के कारण इस तरह की सीरीज और फिल्में बनाते हैं। इनके माध्यम से देवी-देवताओं का अपमान कर हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्मों का आगे भी विरोध किया जाएगा। उन्होंने निर्माता निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने सहारनपुर की बाला देवी से किया सीधा संवाद, घर आने का किया वादा, महिला बोली...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में महंत मदनदास, रविदास, अनिल अरोड़ा, कार्तिक वशिष्ठ, अंकुर कपिल, गौरव कपिल, हिमांशु भारद्वाज, देवेश, बीर सिंह चौहान, अपनेश चौहान, अनुरंजन गुप्ता, प्रवेश धवन, प्रदीप ठाकुर, रतन सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें