फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को मजबूर हिंदू परिवार

Sun, 12 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम गुर्जर ने कहा कि जब से सपा सरकार बनी है तब से षड्यंत्र के तहत हिंदुओं पर अत्याचार बढ़े है और सहारनपुर से हिंदू परिवार भयभीत होकर पलायन करने को मजबूर है। 
विज्ञापन


शनिवार को अरविंद आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सहारनपुर के बड़े कस्बे और बाजार हिंदुओं ने खाली कर दिए हैं और जिला आतंकवादियों की शरणस्थली बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जब से सपा सरकार बनी है तब से गुंडागर्दी चरम सीमा पर है।

बदमाशों ने सहारनपुर जिले में रंगदारी न देने पर कई व्यापारियों की हत्या कर दी। यहीं नहीं जनपद के आसपास बहु बेटियों की इज्जत तक सुरक्षित नहीं है। इसका नतीजा है कि बीते तीन साल के भीतर ही सहारनपुर से बड़े पैमाने पर हिंदुओं ने पलायन किया।
विज्ञापन


पलायन करने वालों में अधिकांश ऐसे हिंदु है जिनके कारोबार बहुत अच्छे थे। व्यापारियों ने सुरक्षा की गुहार लगाई तो पुलिस आज तक जनता में सुरक्षा का माहौल पैदा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल्द ही उच्चाधिकारियों से प्रमाण सहित मिला जाएगा।

जल्द ही एक हिंदू महापंचायत बुलायी जाएगी। जिसमें कैराना सांसद बाबू हुकुम सिंह को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलायन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में मुकेश वाल्मीकि, किशोर चौधरी, बोबी गुर्जर, वीरेंद्र वर्मा, नमन शर्मा, गौतम, देवेंद्र, चंद्रपाल, मोहकम शर्मा, विजय पंवार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें