कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक लेते सीडीओ विजय कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
निर्मल और प्रदूषण मुक्त होगी हिंडन नदी
सहारनपुर। हिंडन नदी निर्मल और प्रदूषण मुक्त होगी। इसके साथ ही घाट पर योग करने के लिए संबंधित विभाग कार्य योजना बनाएगा। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
शुक्त्रस्वार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ विजय कुमार ने जिला गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में निर्देश दिए कि यमुना एवं हिंडन नदी के 500 मीटर के बाढ क्षेत्र में जनित ठोस, प्लास्टिक अपशिष्ट का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एक व दो अक्तूबर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सप्ताह में घाट पर योग करने के लिए संबंधित विभाग से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार घाट पर 02 अक्तूबर को स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए भी कार्ययोजना बनाएं।
पर्यावरण समिति के तहत बायोमेडिकल वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, सॉलिड वेस्ट, सीएनडी वेस्ट, ई-वेस्ट, वायु प्रदूषण एवं पौधरोपण पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इसके तहत पौधरोपण जन आंदोलन में जियो टैगिंग जिन विभागों का काम है, उनके तहत औद्योगिक विकास, रेलवे, स्वास्थ्य, पशुपालन को निर्देश दिए गए कि जियो टैगिंग को निर्धारित समय के अंदर शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएफओ कन्हैया पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड डॉ. डीसी पांडेय आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों यहां आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे।