सहारनपुर। अलग-अलग रेलखंडों में विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जा रहे हैं। जिसकी वजह से हिमगिरी एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। ट्रेनें निरस्त होने के साथ-साथ देरी से भी चल रही हैं।
दरअसल, इन दिनों रेलवे पटरियों को मजबूत करने और अन्य विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। फिरोजपुर मंडल में ब्लॉक के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। शुक्रवार को जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 10:35 घंटे, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1:54 घंटे, कटियार-अमृतसर स्पेशल ट्रेनें 3:20 घंटे की देरी से पहुंची। कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस को अंबाला, राजपुरा, धुरी, लुधियाना रेलमार्ग से चलाया गया। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों भी मुरादाबाद मंडल के रोजा रेलखंड में ब्लॉक के चलते सहारनपुर से गुजरने वाली 17 ट्रेनें प्रभावित हुई थी।