फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद हाईवे पर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
हाइवे का रूका काम शुरू कराते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। उपजिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन एनएच-73 (सहारनपुर बाईपास) का कई माह से रुका हुआ काम शुरू कराया। यह निर्माण कार्य पेड़ों के मुआवजे की मांग को लेकर कुछ किसानों ने रुकवाया था। एसडीएम सदर, एनएचआई और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों की किसानों से हुई वार्ता में मुआवजे को जल्द दिलाने के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि एनएच-73 पर चढ़ने के लिए स्लिप रोड का निर्माण कई महीने से रुका था। संबंधित किसानों का विरोध नौ पेड़ों के प्रतिकर के भुगतान को लेकर था। हालांकि भूमि का मुआवजा किसानों को दिया। निर्माण कार्य ग्राम बड़ कला के किसानों ने पेड़ों के मुआवजे की मांग को रुकवाया। इस पर किसानों से वार्ता कर उन्हें पेड़ों का मुआवजा 10 मार्च तक दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रुका हुआ कार्य प्रारंभ कराया। साथ ही एनएचआई के अधिकारियों को किसानों के मुआवजे का भुगतान हर सूरत में 10 मार्च कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्लिप रोड का निर्माण लगभग एक सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। इससे रुड़की रोड़ से हाईवे पर चढ़ने वाले वाहनों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें