फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, सास-बहू की मौत, एनआरआई अजय गुप्ता के थे रिश्तेदार

Mon, 23 Jul 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर ट्रक से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद/सहारनपुर। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे-59 पर साखन नहर के पास एक कार असंतुलित होकर किनारे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सास-बहू की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल से हेलीकाप्टर द्वारा देहरादून भिजवाया गया। जान गंवाने वाली महिलाएं और अन्य लोग एनआईआर अजय गुप्ता के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के मोहल्ला मदनपुरी निवासी भाजपा नेता राजीव गुप्ता अपनी पत्नी शैली गुप्ता (40), भव्य (10 ) सहित दो बेटों के साथ ससुराल पक्ष से माधोनगर निवासी से मंजू गुप्ता (70) पत्नी कृष्ण गुप्ता, साला अंशुल गुप्ता (45), अंशुल की पत्नी नमिता गुप्ता (32), अंशुल की बेटी माही गुप्ता (12 वर्ष) के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गए थे। दिल्ली में ही उन्होंने अपनी कारें खड़ी कर दीं थीं।  
रविवार सुबह लगभग छह बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली पहुंची और वहां से सभी लोग दो कारों में सवार होकर लौट रहे थे। एक कार को अंशुल गुप्ता चला रहा था। इसमें अंशुल की मां मंजू गुप्ता, पत्नी नमिता, बहन शैली, बेटी माही और भांजा भव्य बैठे थे जबकि दूसरी कार में राजीव गुप्ता और उनका एक बेटा था। सुबह लगभग दस बजे जब वे देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित साखन नहर के पास पहुंचे तभी अंशुल की कार का संतुलन बिगड़ गया और कार किनारे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दूर तक आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाला गया। घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भिजवा दिया। जहां पर नमिता गुप्ता को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।  जिला अस्पताल में पहुंचने पर मंजू गुप्ता को भी मृत घोषित किया गया। अन्य घायलों को बाद में हेलीकाप्टर से देहरादून के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां माही गुप्ता की हालत नाजुक बताई गई है। अभी तक ओवर स्पीड या झपकी के कारण हादसे की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें