फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुल्हैंडी पर हाईअलर्ट, 217 स्थान संवेदनशील

Thu, 13 Mar 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में शुक्रवार को दुल्हैंडी खेली जाएगी। इस बार दुल्हैंडी और रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज भी है। ऐसे में पुलिस हाईअलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 217 संवेदनशील स्थान हंै। वहीं बृहस्पतिवार को जिले भर में 1500 स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन

दुल्हैंडी के लिए जिले को सात जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। हुड़दंग करने वालों, जबरन रंग डालने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर खास नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। दस क्यूआरटी टीमें गठित की गई हंै, जो हर गतिविधियों पर निगरानी रखेगी। प्रत्येक थाने और चौकी पर भी एक-एक क्यूआरटी है।
पीएसी लगातार गश्त करती रहेगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। 217 स्थान संवेदनशील हंै। इन स्थानों की ड्रोन से निगरानी होगी। जिले में 200 से अधिक अराजक तत्वों को मुचलका पाबंद किया गया है। इनसे हुड़दंग और माहौल खराब होने की सबसे अधिक आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें