सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते रेलवे कॉलोनी में थैलेसीमिया मरीजो के लिये लगे रक्तदान शिविर में रक?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन की वजह से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को आसानी से खून उपलब्ध कराने के लिए फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें 14 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शुक्रवार को एवन कॉलोनी स्थित बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू के आवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को रक्त मिलने में दिक्कत आ रही थी। इसी को देखते हुए उनकी संस्था द्वारा शिविर लगाकर 14 यूनिट रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक में जमा कराया गया।
इस दौरान तरुण भोला, पंकज, योगेश, जितेंद्र सैनी, अश्वनी शर्मा, योगराज सैनी, पार्थ माहेश्वरी, अंकित यादव, राहुल मौजूद रहे।