फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हेलो, बाबूजी मेरे बच्चे भी हैं, सात हजार रुपये कैसे दूं

Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हेलो, बाबूजी मैं बोल रहा हूं। मैं यह कह रहा था बाबूजी कि मान जाते। पांच हजार ही सही थे और आप सात हजार कह रहे हो। बाबूजी मेरे बच्चे भी हैं सात हजार कैसे दूं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नगर निगम के दो कर्मचारियों की बातचीत की ऑडियो में एक कर्मचारी सफाई नायक से यही बात कह रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारियों के कारनामे लगातार सामने आते रहे हैं। कभी कर्मचारी अधिकारियों के हस्ताक्षर खुद कर फाइल आगे बढ़ा देते हैं तो कभी पत्रावली के नाम पर लोगों से रुपये की मांग की जाती है। ऐसे कई मामलों में कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। अब नया मामला सफाईकर्मियों से जुड़ा है। एक सफाई नायक और सफाईकर्मी का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी सफाई नायक से कह रहा है कि वह सात हजार रुपये नहीं दे सकता है। पांच हजार में ही मान जाएं। सफाई नायक बार-बार कह रहा है कि यह बातें फोन पर नहीं होती। सफाई नायक यह भी कह रहा है कि दूसरी शिफ्ट में काम करते जाना। मैं गैराज पर बैठा हूं मुझसे मिलकर जाना।

महापौर को पत्र लिखेंगे
क्षेत्रीय पार्षद मनोज प्रजापति ने बताया कि सफाई को लेकर बुरा हाल है। चूंकि मामला मेरे वार्ड का हैै और बातचीत से स्पष्ट समझ आ रहा है कि क्या चल रहा है। ऐसे में महापौर और नगर आयुक्त से जांच की मांग की जाएगी। यदि मामला काम के बदले रुपयों के लेनदेन का है तो संबंधित पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने पूरी ऑडियो सुन ली है। संबंधित सफाई नायक से भी बात की गई है। सफाई नायक का कहना है कि उधार के रुपयों को लेकर फोन पर बात हो रही है।
- डॉ. प्रवीण शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें