फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी का टूटा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री

Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जून का मध्य नजदीक आते ही गर्मी ने फिर तेवर दिखाए हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी अभी तक के उच्चतम स्तर 29 डिग्री पर पहुंच गया। बढ़े तापमान के कारण बृहस्पतिवार का दिन सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन

जनपद में 25 मई से दो जून तक नौतपा रहा था। इन दिनों में सर्वाधिक गर्मी पड़ी। 31 मई को अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रहा था। लेकिन उसके बाद से अधिकतम तापमान लगातार 44 से नीचे बना हुआ था, जो 40 डिग्री तक भी आया। लेकिन बृहस्पतिवार को तापमान ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अधिकतम तापमान बढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान भी अभी तक के उच्चतम स्तर 29 पर पहुंच गया, जो अभी तक 28 तक रहा था। आलम यह रहा कि दोपहर में सड़कों पर निकलना परेशानी भरा रहा। दुपहिया वाहन चालकों पर ऊपर से सूरज की चिलचिलाती धूप और नीचे से तपती सड़कों और लू का प्रकोप रहा। धूप में एक मिनट भी खड़ा होना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

- राहगीर चौराहों पर ढूंढ रहे तिरपाल
महानगर में ट्रैफिक सिग्नल पर कई-कई मिनट तक वाहनों को रुकना पड़ता है। चिलचिलाती धूप के बीच दुपहिया वाहन चालकों के लिए धूप में एक ही जगह कई मिनट तक रुकना आसान नहीं होता। नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए नगरायुक्त संजय चौहान ने ट्रैफिक सिग्नलों पर हरे रंग के नेट लगवाने की बात कही थी, जिससे कि लोगों को छांव मिल सके। अभी तक एक भी ट्रैफिक सिग्नल पर नेट नहीं लगाया गया है। धूप में झुलस रहे नागरिक नेट लगने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

- बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
13 जून29-45.8
12 जून28-42.5
11 जून28-43
10 जून28-42.4
09 जून27.8-41
08 जून27.8-40.5
07 जून28-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें