फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी ने किया बेहाल, हीट स्ट्रोक का पहला मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक ओर बीमारी की तकलीफ, दूसरी ओर अस्पताल में लो-वोल्टेज की समस्या मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार बिलबिला रहे हैं। मरीज पसीने से लथपथ हैं। मरीजों के तीमारदार हाथ के पंखों से काम चला रहे हैं। वहीं, हीट स्ट्रोक का पहला केस भी सामने आया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार है। इमरजेंसी वार्ड फुल होने से बेड बाहर गलियारे में बिछाने पड़ गए। भीषण गर्मी में मरीजों को इलाज कराने के परीक्षा देने पड़ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गर्मी से परेशान हैं। इमरजेंसी वार्ड में पंखे और कूलर लगे हैं, लेकिन लो-वोल्टेज होने से हवा नहीं दे पा रहे। ऐसे में तीमारदारों को हाथ के पंखे लाकर अपने मरीजों की हवा करनी पड़ रही। गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट स्ट्रोक के मरीज भी आने लगे हैं। सोमवार को 55 वर्षीय मोरकली को पहले इमरजेंसी वार्ड के बराबर में बना ट्रांजिट रूम में भर्ती किया। उसके बाद यहां से महिला को हीट वेव वार्ड में शिफ्ट किया। महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें