फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 40 पार

Sun, 26 Apr 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शनिवार को गर्मी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते 15 साल में 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया है, लेकिन इस बार 41 डिग्री सेल्सियस रहा है। अप्रैल चल रहा है, लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े लोगाें को परेशान कर रहे हैं। अचानक से गर्मी बढ़ने के कारण जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। सुबह दस बजे के बाद धूप में खड़े होना तक मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान के लिहाज से शनिवार इस सीजन का अभी तक का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के बाद हल्के बादल आने की संभावना जताई है। 30 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें