फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सर्दी से हार्ट और बीपी के मरीज बढ़े

Tue, 05 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही हार्ट और ब्लड प्रेशर के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी बढ़ गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में रोजाना बीपी-हार्ट के मरीजों में इजाफा हुआ है। ऐसे में चिकित्सक सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम को स्वास्थ्य के लिहाज से हेल्दी माना जाता है, लेकिन दिल के रोगियों के लिए यह मौसम बेहद घातक है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। गर्मियों में और सामान्य मौसम में दिल के रोगियों को कोई खास परेशानी नहीं होती, लेकिन सर्दियों में उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उनके लिए यह मौसम खासा खतरनाक होता है। दिल के मरीजों में घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दबाव या जकड़न बढ़ जाती है। सोमवार को ओपीडी में 350 मरीज दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें बीपी व हार्ट के मरीज भी रहे।
विज्ञापन

- यह लक्षण हैं तो डॉक्टर को दिखाएं
- सीने पर दबाव महसूस होना।
- सीने में जलन एवं दर्द होना।
- सांस लेने में दिक्कत होना।
- हाथ, कमर, गर्दन और जबड़े में दर्द।
- पैर, टखने एवं तलवों में सूजन।

यह बरतें सावधानी
- सर्दी से बचाव रखें।
- चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।
- नमक का प्रयोग भोजन में कम से कम करें।
- शराब आदि का सेवन न करें
- घर पर हल्का व्यायाम करें।
- अधिक सर्दी में टहलनेे न जाएं।
- भारी काम न करें।
- यात्रा पर जाने से बचाव करें।
- पर्याप्त मात्रा में नींद लें।
- बीपी की नियमित जांच कराकर दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें