फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया पॉजिटिव महिला के गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया पॉजिटिव महिला के गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में मलेरिया का पहला केस मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की बैचेनी बढ़ी हुई हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया पॉजिटिव महिला के गांव पहुंचकर कैंप लगाया और वहां के लोगों की जांच कर दवाइयां बांटी।
विज्ञापन

मलेरिया पॉजिटिव महिला नानौता क्षेत्र के गांव अनंतमऊ की रहने वाली है। महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाकर अपना जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। महिला में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद मलेरिया विभाग चौकन्ना हो गया। इसके बाद महिला की तलाश की गई। महिला के गांव का नाम पता लगने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उस गांव में पहुंची। गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जिन लोगों में बुखार मिला, उन्हें दवाइयां बांटी गई। इसके साथ ही गांव में छिड़काव कराया गया। घरों का सर्वे किया गया। स्लाइडें बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें