फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में फिर पकड़ी मिलावटी पनीर बनाने की फैक्टरी

विज्ञापन
रामपुर मनिहारन में पनीर की फैक्ट्री में कार्यवाही करती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में फिर पकड़ी मिलावटी पनीर बनाने की फैक्टरी
विज्ञापन

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एक और मिलावटी पनीर बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। फैक्टरी से नमूने लेकर रिफाइंड को सीज किया और पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रामपुर मनिहारान में छापा मारा। यहां टीम ने रजिस्ट्रेशन पर संचालित आजम पनीर फैक्टरी पर कार्रवाई की। कार्रवाई में पाया गया कि फैक्टरी में रिफाइंड से पनीर को तैयार किया जा रहा था। इस पर टीम ने रिफाइंड व पनीर के दो-दो नमूने लिए, साथ ही एक दूध का सैंपल भी भरा। 25,500 रुपये की कीमत के 150 लीटर रिफाइंड को सीज किया गया, जबकि 1,41,400 रुपये के 505 किलो पनीर को मौके पर नष्ट कराया। इसके बाद टीम ने पाल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट रामपुर मनिहारान में ही प्रवर्तन कार्रवाई की। यहां से टोमेटो सॉस, सोया सॉस, मैदा और नमक के नमूने संग्रहित किए गए, साथ ही 3344 किलो मैदा सीज किया। जिसकी कीमत 91,200 रुपये थी। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय लैब भेज दिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, संजीत, महेंद्र, महावीर सिंह, राजीव, संदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें