फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लखनौती हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को देवबंद ब्लॉक के लखनौती हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों ने लखनौती हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दवाओं की उपलब्धता समेत 22 बिंदुओं की जांच की। इस दौरान सीएचओ एवं संगीनियों को परिवार कल्याण पखवाड़ा, दस्तक एवं संचारी अभियान से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उनमें भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने देवबंद ब्लॉक के दो सीएचओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गए। निरीक्षण में एडी हेल्थ डाॅ. ज्योत्सना वत्स, संयुक्त निदेशक डाॅ. निमेष चावला, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रणजीत कुमार, जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक बृजेश कुमार और ब्लाॅक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें