फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 28 एएनएम को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान में 28 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मंगलवार को एएनएम प्रशिक्षण संस्थान सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जिले में नियुक्त 28 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान नौकरी पाने और एक नई जिम्मेदारी की खुशी देखने को मिली। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि आज से आप शासकीय सेवक के रूप में कार्य करेंगी। स्वास्थ्य सेवा से जुड़कर आपको दीन-दुखियों, पीड़ितों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हेगा। इस दौरान आपके चेहरे पर खुशी रहनी चाहिए, दवा से ज्यादा मरीज आपके कार्य व्यवहार से अच्छा होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने कहा कि एएनएम जन समुदाय के लिए सुलभ कड़ी है। उन्हें पूर्ण निष्ठा एवं लगन से विभाग की छवि को शीर्ष ऊंचाई तक ले जाना है। इस मौके पर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, डीएमओ शिवांका गौड़, डीपीएम खालिद हुसैन, एमपी सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें