फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीन के नए वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पतालों में आने वाले सांस और निमोनिया के मरीजों रहेगी कड़ी नजर
विज्ञापन


- ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड और वेंटिलेटर दुरुस्त रखने के दिए गए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चीन में नए वायरस की दस्तक के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में आने वाले सांस व निमोनिया के मरीजों पर विभाग की नजर रहेगी। ओपीडी में आने वाले इन मरीजों का पूरा ब्योरा तैयार होगा। वहीं, शासन ने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन प्लांट, पीकू वार्ड व वेंटिलेटर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने चीन में फैल रहे एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए गाइडलाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। एच-9 एन-2 वायरस से निपटने के लिए विभाग तैयारी में जुट गया है। इसी के चलते कोरोना काल में जान बचाने के लिए खरीदे गए उपकरणों को अपडेट किया जा रहा है। जिले में 14 ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनमें से दो मेडिकल कॉलेज, दो एसबीडी जिला अस्पताल, एक जिला महिला अस्पताल में हैं। इनके अलावा सीएचसी पर भी ऑक्सीजन प्लांट हैं। सभी प्लांट क्रियाशील हैं। रोजाना इनकी क्रियाशीलता को चेक किया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में 50 बेड का पीकू वार्ड है, जिसमें वेंटिलेटर भी है। इसके अलावा टीबी अस्पताल के पास न्यू बोर्न केयर यूनिट भी तैयार है। उसमें केवल बेड व वेंटिलेटर आने रह गए। स्वास्थ्य विभाग हर सप्ताह सरकारी व निजी अस्पतालों में आने वाले सांस व निमोनिया के मरीजों की समीक्षा करेंगे। चिकित्सक, टेक्नीशियन की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निमोनिया के लक्षण
- खांसी, बुखार, सर्दी होना।
- थका हुआ महसूस करना।
- कमजोरी होना।
- बलगम के साथ खांसी होना।
- भूख में कमी आना।
- सांस लेने में कठिनाई होना।
- बेचैनी महसूस करना।
- वर्जन
इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस व सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन को लेकर शासन से दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। ऐसा जिले में अभी तक कोई केस भी सामने नहीं आया है। गाइडलाइन का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सभी ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेटर क्रियाशील है। - शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें