सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए अब घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग को चार हेल्थ एटीएम मिल गए हैं। अब इन्हें लगाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
एसबीडी जिला अस्पताल की पैथालॉजी में 11 बजे के बाद जांच नहीं की जाती है। जिसके बाद मरीजों को अगले दिन जांच कराने के लिए आना पड़ता है। इससे उनकी और अधिक बढ़ जाती है। मरीजों की जल्दी जांच हो सके, इसको लेकर सरकार गंभीर है। इसलिए जनपद में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को खनन विभाग से चार हेल्थ एटीएम मिले हैं। यह हेल्थ एटीएम मुजफ्फराबाद, सरसावा, साढ़ौली कदीम और नकुड़ सीएचसी पर लगाए जाएंगे। सीएचसी पर हेल्थ एटीएम पहुंच गए हैं। अब इन्हें इंजीनियर को बुलाकर इंस्टाल किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि हेल्थ एटीएम को चलाने के लिए स्टाफ प्रशिक्षित होंगे। अभी और जांच मशीनें आएंगी।