फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो सितंबर से घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी

Sun, 18 Aug 2024 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुष्ठ रोग से जिले को मुक्त कराने के लिए दो सितंबर से 15 सितंबर के बीच 14 दिवसीय कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसका दो दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में अनेक भ्रांतियां व्याप्त हैं। इसलिए स्वास्थ्य कर्मी लोगों में इन भ्रांतियों को दूर करें और उन्हें जागरूक करें। अन्य बीमारियों की तरह यह भी एक बीमारी है और इसकी जांच और इलाज की सुविधा स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी ब्लॉकों व शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता और पुरुष सहयोगी की टीम घर-घर जाकर संभावित लक्षणों वाले कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने का काम करेंगी। आशा कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं की और पुरुष कर्मी द्वारा पुरुषों की जांच की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें